गाजीपुर। शिवा ऑटो सेल्स लंका चुंगी गाजीपुर में धनतेरस के पावन पर्व पर बाइक खरीददारों की भारी भीड़ लगी है। बुकिंग, कैश काउंटर और एक्ससीरिज काउंटर एवं बाइक को देखने के लिए पूरे शोरुम में भीड़ खचाखच भरी रही। शिवा ऑटो सेल्स के सेल्स महाप्रबंधक अनिल सिंह ने बताया कि धनतेरस के पावन अवसर पर इस बार ग्राहकों की शोरुम में भारी भीड़ है। यह भीड़ करीब 11 से 12 बजे रात तक चलेगा। उन्होने कहा कि इस बार पिछले पांच वर्षों का रिकार्ड टूट गया है। इस बार सुपर स्प्लेंडर, स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर स्पेक, हीरो ग्लैमर, ईवी स्कूटी, पेट्रोल से चलने वाली डस्टनी स्प्रे, प्राइम, जूम 125, जूम 160 की सबसे ज्यादा डिमांड रहा। अनिल सिंह ने बताया कि दीपावली के अवसर पर भी हीरो बाइक की बिक्री रिकार्ड तोड़ेगी। उन्होने कहा कि हीरो बाइक देश की धड़कन है, देश का विश्वास है और हीरो बाइक देश की सबसे लोकप्रिय बाइक है।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….