Breaking News

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज का मैच आत्माराम अकादमी के नाम

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का मैच वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ- बी और आत्माराम अकादमी के बीच खेला गया। मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर सुनील एवं सौरभ ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया। आज के मैच में आत्माराम अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए आत्माराम अकादमी की टीम ने कप्तान पवन के शानदार शतकीय पारी ( 57 गेंद पर 113 रन) व बाबू सिंह के पचासा (21 गेंद पर 51 रन) की बदौलत मैच के 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर 314 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई | वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ- बी के तरफ से आर्यन प्रजापति ने सर्वाधिक 4 तथा अमुल्यम सिंह व आदित्य सिंह ने 2-2 तथा अमन गुप्ता व नील सिंह ने 1-1 विकेट लिया | 315 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ- बी की टीम आर्यन प्रजापति के 27 रनों के बावजूद मैच के 29वें ओवर की अंतिम गेंद पर 151 रन बनाकर आल आउट हो गई | आत्माराम अकादमी के तरफ से आयुष यादव ने सर्वाधिक 3 एवं अखिलेश गौतम व नैतिक यादव ने 2-2 तथा कप्तान पवन एवं अमन यादव ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में सुनील और सौरभ ने अंपायर तथा आरू और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच यंग स्टार – ए और सीपीसी – रेड के बीच खेला जायेगा।

Image 1

Check Also

जीबी इंटरनेशनल स्कूल, सैदपुर-गाजीपुर में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव, बच्चों ने बिखेरे कला के रंग

गाजीपुर। डहरा स्थानीय जीबी इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के …