Breaking News

पावन पर्व दीपावली 8 नवंबर को, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:54 बजे से शाम 7:50 बजे तक

गाजीपुर। दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाती है। इस दिन घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली की शाम शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लोग अपने घरों को दीपों, रंगोली और फूलों से सजाते हैं। इस दिन भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व है। साल 2026 में दिवाली का पर्व 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और दीपक जलाने से जुड़े जरूरी नियम। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाती है। साल 2026 में अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि और प्रदोष काल में अमावस्या की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए 8 नवंबर को ही लक्ष्मी पूजन और दीपावली का मुख्य पर्व मनाया जाएगा।

दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

दिवाली पर प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस समय स्थिर वृषभ लग्न का संयोग भी पूजा के लिए शुभ माना जाता है।

दिवाली की तारीख: 8 नवंबर 2026, रविवार

अमावस्या तिथि प्रारंभ: 8 नवंबर, सुबह 11:27 बजे

अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर, दोपहर 12:31 बजे

प्रदोष काल: शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त: शाम 5:54 बजे से शाम 7:50 बजे तक

वृषभ काल: शाम 5:54 बजे से शाम 7:50 बजे तक

इस तरह मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए करीब 1 घंटे 56 मिनट का शुभ समय मिलेगा।

 

दिवाली पूजा के लिए जरूरी सामग्री

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए पहले से सामग्री तैयार कर लेनी चाहिए। पूजा के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर, चौकी, लाल या पीला कपड़ा, कलश, आम के पत्ते, नारियल, रोली, कुमकुम, हल्दी, अक्षत, चंदन, फूल, माला, दूर्वा, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, धूप, दीपक, घी, तेल, रुई की बत्ती, मिठाई, फल, बताशे और पूजा की थाली रख लें। इसके अलावा मां लक्ष्मी को अर्पित करने के लिए कमल का फूल भी रख सकते हैं।

 

 

Image 1

Check Also

गाजीपुर: अक्टूबर क्रांति की विरासत आज भी शोषणमुक्त समाज के निर्माण की देती है प्रेरणा- भाकपा

गाजीपुर। अक्टूबर क्रांति की 109वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय …