Breaking News

साबरमती-औंड़िहार-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 09473/09474 साबरमती-मुजफ्फरपुर-साबरमती अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन साबरमती से 07 एवं 14 नवम्बर, 2026 को तथा मुजफ्फरपुर से 09 एवं 16 नवम्बर, 2026 को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 09473 साबरमती-मुजफ्फरपुर अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 07 एवं 14 नवम्बर, 2026 को साबरमती से 19.00 बजे प्रस्थान कर कलोल से 19.26 बजे, महेसाना से 19.59 बजे, पालनपुर से 21.30 बजे, आबू रोड से 22.46 बजे, दूसरे दिन मारवाड़ से 00.59 बजे, अजमेर से 03.15 बजे, फुलेरा से 04.18 बजे, जयपुर से 05.20 बजे, बांदीकुई से 07.42 बजे, भरतपुर से 08.39 बजे, अछनेरा से 09.01 बजे, ईदगाह आगरा से 09.44 बजे, टूण्डला से 10.49 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14.14 बजे, सूबेदारगंज से 16.54 बजे, ज्ञानपुर रोड से 18.29 बजे, बनारस से 19.49 बजे, वाराणसी से 20.29 बजे, औंड़िहार से 21.34 बजे, बलिया से 23.39 बजे, तीसरे दिन सुरेमनपुर से 00.44 बजे, छपरा से 01.54 बजे, सोनपुर से 02.49 बजे, हाजीपुर से 03.16 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 04.30 बजे पहुँचेगी। 09474 मुजफ्फरपुर-साबरमती अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 09 एवं 16 नवम्बर, 2026 को मुजफ्फरपुर से 07.30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 08.17 बजे, सोनपुर से 09.07 बजे, छपरा से 10.27 बजे, सुरेमनपुर से 11.17 बजे, बलिया से 12.22 बजे, औंड़िहार से 14.27 बजे, वाराणसी से 15.37 बजे, बनारस से 16.09 बजे, ज्ञानपुर रोड से 17.29 बजे, सूबेदारगंज से 19.09 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.04 बजे, दूसरे दिन टुण्डला से 01.24 बजे, ईदगाह आगरा से 02.29 बजे, अछनेरा से 03.16 बजे, भरतपुर से 03.51 बजे, बांदीकुई से 04.13 बजे, जयपुर से 06.31 बजे, फुलेरा से 07.23 बजे, अजमेर से 08.43 बजे, मारवाड़ से 10.51 बजे, आबू रोड से 13.12 बजे, पालनपुर से 13.59 बजे, महेसाना से 15.31 बजे तथा कलोल से 16.08 बजे छूटकर साबरमती 17.00 बजे पहुँचेगी। इस गाडी में शयनयान/सामान्य द्वितीय श्रेणी के 22 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: अक्टूबर क्रांति की विरासत आज भी शोषणमुक्त समाज के निर्माण की देती है प्रेरणा- भाकपा

गाजीपुर। अक्टूबर क्रांति की 109वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय …