Breaking News

गाजीपुर: सकल हिंदू समाज के तत्‍वावधान में दीपावली पर गंगा घाट पर बने रंगोली, जले दीये व हुई भव्य गंगा आरती

गाजीपुर। दीपावली पर्व को लेकर दिपोत्सव व गंगा आरती सकल हिन्दू समाज के तत्वाधान में शनिवार की रात्रि में नगर के कलेक्टरघाट गंगा तट पर धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में नगर के नागरिक जनो एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने गंगा घाट पर आकर्षक रंगोली बनाकर तेल का दिया जलाकर समाज में नया संदेश देने का कार्य किया। रंगोली बनाने वाले संघ के नगर व्‍यवस्‍था प्रमुख जिला सहायक शासकीय अधिवक्‍ता अखिलेश सिंह ने बताया कि विशाल व आकर्षक रंगोली बनाकर देश के विभिन्न समरस समाज के लोगो के योगदान से एक विशाल और वैभवशाली देश का निर्माण होता है उसे बनाने में सभी नागरिको का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है इसी तरह हमारे रंगोली मे भरे सभी रंग के अलग अलग कलाकृतियां मिलकर रंगोली को आकर्षक बनाती है उसी प्रकार हमारे देश के लोग भी मिलकर एक विशाल भारत के निर्माण मे अपना योगदान कर रहे है जिससे हम एक शक्तिशाली, मजबूत, समृद्ध और अखण्ड भारत का निर्माण कर सके। जिससे कोई भी विदेशी आतंकी हमे अस्थिर न कर सके।  कार्यक्रम में जिला प्रचारक प्रभात ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सौ वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष मनाया है और अब 101वां वर्ष में प्रवेश किया है। इस 101 वर्ष में हम अपने समाज के विकास के लिए अपना सब कुछ न्यौवछावर कर समरस समाज के निर्माण में अग्रसर है। हम अपने समाज में पंच परिवर्तन के माध्यम से समरस समाज के निर्माण के साथ समाज में नागरिक कतर्व्य का बोध, स्वदेशी जागरण, परिवार को एक सूत्र में पीरोने वाला कुटुम्ब प्रबोधन व पर्यावरण के प्रति लोगो को जगाने का कार्य कर रहे है। इन सभी तथ्यो पर नागरिको का ध्यानाकर्षण करना हमारा परम उददेश्य है। जिसमे हम ओैर हमारा परिवार, हमारा समाज और  एक शक्तिशाली समृद्ध देश का निर्माण कर सकता है और पूरे विश्व में अपने संस्कृति व गौरव का परचम वशुधैव कुटुम्बकं के संदेश के साथ करेगा। कार्यक्रम में वाराणसी से आये बटुको ने मां गंगा की भव्य आरती प्रस्तुत की और अन्त में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर प्रचारक विक्रम, प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार, देवसरन, नगर कार्यवाह हर्ष, पूर्व नगर संचालक दीनदयाल, अभिनव, सेवा भारती के प्रान्तिय पदाधिकारी दिनेश चन्द्र पाण्डेय, कृष्ण बिहारी राय भाजपा प्रदेश उपाध्याक्ष, पंकज तिवारी, न.पा.प. पूर्व अध्यध विनोद अग्रवाल, किरन सिंह, स्वपनिल राय, मुन्ना राय, संतोष जायसवाल, गंगा समग्र से कृपाशंकर राय जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, विजय नरायण राय, एडो. राजेश श्रीवास्‍तव, आलोक श्रीवास्‍तव, संदीप श्रीवास्‍तव, शिवजी सिंह, चंद्रमोहन तिवारी, मनीष अग्रवाल, अमित श्रीवास्‍तव, रामकुमार राय, जयसूर्य भट्ट, अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष सुधाकर राय व शशिज्योति पाण्डेय, अजय तिवारी, विश्व हिन्दू परिषद के विपिन श्रीवास्तव, विनीत सिंह, बजरंग दल के रविराज, राजन सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, रासबिहारी राय, लव कुमार उर्फ बड़े महाराज, श्याम, अर्थव, कृष्णा, सौरभ, गौरव, रोहित, रितेश, आकाश, अभिषेक, अंकुर, डा. धमेन्द्र, संजय ओझा, लालसा भारद्वाज, विशाल चौरसिया आदि सैकड़ो श्रदालू उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में यंग स्टार – ए विजयी

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर …