गाजीपुर। जनपद के बाराचंवर ब्लाक मुख्यायल पर स्व० अविनाश कुमार सिंह सभागार मे शनिवार के दिन भाजपा नेता स्व०अविनाश कुमार सिंह की सर्वदलीय 23वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि लोगो ने दी।वक्ताओं ने एक स्वर मे अपने सम्बोन मे कहा की भाजपा नेता स्व०सिंह एक नेक दिल ईशांन थे वे गरीबो मजलूमो के सच्ची हितैषी रखने वाले थे,उनके पास जो आया उसको कभी निराश नही होने देते थे।सुबह से शाम तक गरीबो की सेवा ही उनकी दिन चर्या थी।उनसे जो मिलता था उसका हाल चाल पुछना चाय पिलाना तथा अपनी पाकेट से डायरी निकालकर उस व्यक्ति का नाम तथा पता लिखना था।26सितंबर सन 2004को बाराचंवर चटटी पर चाय की दुकान पर अपने साथियों के साथ बैठे थे हत्यारे आये और उन्ही से उनका पता पुछे उन हत्यारो का भी हाल चाल पुछे और चाय पिलाये चाय पिते ही भाड़े के शुटरो ने कमर से पिस्टल निकाल कर गोलियों से भून डाले उस दौरान वहा पर तीन लोगो को और गोलियां लगी थी जिसमे बाराचंवर निवासी दिनेश कुशबाहा,दिलशादपुर गांव निवासी रामाकांत सिंह,और राजनेत राजभर को भी छरा लगा था लेकिन वे तीनो लोग बाल बाल बच गये। एक बार हर साल की भांति ब्लाक परिसर मे उनकी प्रतिमा लगाने पर चर्चा जोर दार ढ़ग से हुई।तथा एक समिति बनाने का निर्णय भी हुआ।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह,कृष्णानन्द राय,श्रीप्रकाश राय,वेदप्रकाश सिंह,काग्रेसी नेता जनार्दन राय,सपानेता वीश्राम यादव,नन्दलाल सिंह,अरविंद यादव कमलेश,आषुतोष सिंह दीपक,पूर्व ग्रामप्रधान प्रधान राघवेन्द्र सिंह ऊर्फ लालू,दीपक उपाध्याय,देवेन्द्र कुमार सिंह,प्रधानसंघ ब्लाक अध्यक्ष योगेन्द्र पाल,असलम अंसारी,विजयनारायण शर्मा,मुनेश्वर राम,दयाशंकर चर्तुवेदी,बासुदेव प्रसाद गुप्ता,सत्येन्द्र कुमार सिंह,पूर्व प्रधान मुरलीधर सिंह,हरेन्द्र यादव,ग्रामप्रधान पप्पू खां,पारसनाथ सिंह,अजय गुप्ता,सत्यम वर्मा,बृजेश कुशबाहा,यशवन्त पाण्डेय,अर्जुन चौहान,विष्णु कमलापुरी,कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता विरेन्द्रनाथ राय ने किया तथा संचालन शिवजी सिंह ने किया।कार्यक्रम के अंत मे उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी।कार्यक्रम मे आये हुए लोगो के प्रति ब्लाक प्रमुख(प्रसासक)ब्रजेन्द्र सिंह ने आभार प्रकट किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….