Breaking News

गाजीपुर: साइबर सेल डेस्‍क मुहम्‍म्‍दाबाद ने ठगी का 67000 रुपया कराया वापस

गाजीपुर। साइबर हेल्प डेस्क थाना मुहम्मदाबाद की त्वरित कार्यवाही, शिकायतकर्ता के साथ हुयी साईबर फ्राड में से 67000 रुपये को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। अवगत कराना है कि शिकायतकर्ता जितेन्द्र सिंह यादव पुत्र  नगीना यादव निवासी ग्राम सलेमपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा 67500/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी सम्बंधित शिकायत दर्ज करायी गयी। साइबर हेल्प डेस्क थाना मुहम्मदाबाद द्वारा NCRP पोर्टल द्वारा प्राप्त कम्पलेन नम्बर 33105240066054 को माध्यम से 67500/- रुपये होल्ड कराते हुए कोर्ट आर्डर के माध्यम से कुल 67000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई। इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद, निरीक्षक जितेन्द्र यादव व का0 विजय  सिंह व म0का अंजली यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक ने गाजीपुर पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क थाना मुहम्मदाबाद का आभार व्यक्त किया। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: मोहांव गोलीकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे पर चक्‍काजाम

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गोली कांड में मृतक के परिवारजनों व आक्रोशित ग्रामीणों …