गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गोली कांड में मृतक के परिवारजनों व आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। यातायात व्यवस्था ठप होने पर जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस सूचना का एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने संज्ञान लिया और अपने प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक को मौके पर भेजा। एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक ने मौके पर पहुंच कर परिजनों और मोहाव प्रधान दिनेश पासवान से वार्ता की और परिवार को आर्थिक सहायता देने और कठोर कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसपर परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। मौके पर CRO, CO city, कई सर्किल के क्षेत्राधिकार, कई थाने की पुलिस फोर्स तैनात रही ।ज्ञात हो कि सोमवार देर रात आपसी रंजिश और जुआ खेलते वक्त आरोपी संजय बिंद ने दो लोगों को गोली मार दी, जिसमें एक कि मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है वहीं मुख्य आरोपी संजय बिंद ने पुलिस एनकाउंटर के भय से मंगलवार की दोपहर में सदर कोतवाली में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….