गाजीपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों को बताया कि हमारी सरकार प्रयास कर रही है कि बगैर मान्यता प्राप्त सोशल मीडिया के पत्रकारों को भी इलाज के लिए कैशलेस कार्ड की व्यवस्था की जाये। उन्होन कहा कि योगी सरकार सबका इलाज कराने के लिए संकल्पित है इसके लिए कार्यवाही चल रही है। उन्होने कहा कि हमने डॉक्टरों को सलाह दिया है कि आम भाषा में दवाओं की पर्ची लिखी जाये जिससे मरीज समझ जाये कि हमे क्या रोग हुआ है और कौन सी दवा लिखी गयी है। उन्होने कहा कि गाजीपुर में जातिवाद के नाम पर अभी तक मतदान हुआ है लेकिन अब समय बदल रहा है और अगले चुनाव में हर विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….