Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मेसी संस्थान की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र की जिम्मेदारियों से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस फार्मासिस्टों के योगदान को पहचानने और बेहतर स्वास्थ्य परिणामों में उनकी भूमिका को सामने लाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में फार्मासिस्ट प्रतिदिन लोगों की स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान देते हैं। उन्होंने फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य संबंधी रणनीतियों में पूर्ण रूप से शामिल करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया तथा सरकारों, संस्थानों और अन्य हितधारकों से फार्मासिस्टों की भूमिका को और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए फार्मा क्विज, एड-मेड शो, पोस्टर मेकिंग, रील मेकिंग और फार्मा टून्स जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, विषय संबंधी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर चेयरमैन इ.अंकित मौर्या व वाइस चेयरमैन डॉ अमित मौर्या ने फार्मेसी छात्रों व शिक्षकों को को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संचालन असिस्टेंट प्रो. अवनीश मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएट प्रो. पंकज मौर्य ने किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रो. सुनील कुशवाहा, विकास, अदिति सिंह, सोनम पटेल, डॉ.रवि  सहित फार्मेसी विभाग के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: बगैर मान्‍यता प्राप्‍त सोशल मीडिया के पत्रकारों को भी मिलेगा इलाज के लिए कैशलेस कार्ड- डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक

गाजीपुर। डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों को बताया कि हमारी सरकार प्रयास कर रही …