Breaking News

बीएचयू में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

वाराणसी! काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा मानवता की सेवा एवं स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 26 सितंबर, 2026 को कृषि विज्ञान संस्थान स्थित शताब्दी प्रेक्षागृह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे हुआ।शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, छात्र अधिष्ठाता रंजन कुमार सिंह तथा कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. विनोद कुमार मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।प्रो. स्वपना मीणा, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बीएचयू के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया।रक्तदान शिविर के माध्यम से “मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

Image 1 Image 1

Check Also

डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर के लिए अभिनव सिन्‍हा की थपथपाई पीठ, कहा- यूपी का सबसे बड़ा आयोजन

गाजीपुर। भीषण बारिश, चक्रवाती तूफान के बीच रामलीला लंका मैदान में शनिवार को डिप्‍टी सीएम …