Breaking News

गाजीपुर मेडिकल कालेज में डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अमृत फार्मेसी, आधुनिक सीटी स्कैन एवं चार नए मॉड्यूलर ओटी का लोकार्पण

गाजीपुर! महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर के गोरा बाजार स्थित चिकित्सालय में आज उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक जी द्वारा अमृत फार्मेसी, आधुनिक सीटी स्कैन एवं चार नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT) का विधिवत लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। लोकार्पण के उपरांत माननीय मंत्री जी ने अमृत फार्मेसी का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं औषधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने नवनिर्मित चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटरों का निरीक्षण कर उनकी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम बैच के एमबीबीएस उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की ओर से चिकित्सा सुविधाओं एवं संस्थान के विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी उपमुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। मेडिकल कालेज के आगमन पर डिप्‍टी ब्रजेश पाठक का प्रिंसिपल प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने स्‍वागत किया।

Image 1 Image 1

Check Also

डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर के लिए अभिनव सिन्‍हा की थपथपाई पीठ, कहा- यूपी का सबसे बड़ा आयोजन

गाजीपुर। भीषण बारिश, चक्रवाती तूफान के बीच रामलीला लंका मैदान में शनिवार को डिप्‍टी सीएम …