Breaking News

डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर के लिए अभिनव सिन्‍हा की थपथपाई पीठ, कहा- यूपी का सबसे बड़ा आयोजन

गाजीपुर। भीषण बारिश, चक्रवाती तूफान के बीच रामलीला लंका मैदान में शनिवार को डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नि:शुल्‍क वृहद स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर के आयोजक अभिनव सिन्‍हा की उन्‍होने गदगद स्‍वर से प्रशंसा किया और कहा कि उनके भगीरथ प्रयास से ही इस विकट मौसम में यह सफल कार्यक्रम संभव हो पाया है। लगातार तीन-चार दिनों से हो रही बारिश और तूफान के कारण जहां घर से निकलना मुश्‍किल है वहां ग्रामीण अंचलों से मरीजों का रजिस्‍ट्रेशन कराकर उन्‍हे स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में लाकर मुंबई, दिल्‍ली, और बनारस के बड़े चिकित्‍सकों से उनका इलाज कराया जा रहा है, इसके लिए अभिनव सिन्‍हा की जितनी भी प्रशंसा की जाये वह कम ही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के जनसेवा संकल्‍प को आगे बढ़ाते हुए यह नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर प्रदेश का सबसे बड़ा स्‍वास्‍थ्‍य शिविर है। डिप्‍टी सीएम ने बाहर से आये हुए प्रसिद्ध चिकित्‍सकों का भी अभिनंदन किया। डिप्‍टी सीएम ने कहा कि विकट मौसम में आयोजित स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर पर भगवान ने भी बरसात करके मुहर लगा दिया है कि अभिनव सिन्‍हा ने अच्‍छा कार्य किया है। अभिनव सिन्‍हा जो कार्य करने का संकल्‍प लेते हैं उसे अवश्‍य पूरा करते हैं। प्रधानमंत्री सेवा संकल्‍प अभियान के तहत एक माह तक हम लोग कैंप लगाकर योजनाओं से वंचित लोगों को योजना का लाभ दिलायेंगे। गाजीपुर बहादुर सैनिकों का जिला है। गाजीपुर में वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे, पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे, ग्रीन एक्‍सप्रेस-वे यह विकास की गाथा कहते हैं। यूपी में संगठित माफिया गिरोह समाप्‍त हो चुके हैं। यूपी का विकास तेजी से हो रहा है। जनपदवासी विकास और कानून व्यवस्‍था के नाम पर वोट दें। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि 12 करोड़ के रथ पर बैठकर लोहिया जी के सपनों को पूरा करेंगे जबकि लोहिया जी धन, संग्रह और प्रदर्शन के विरोधी थे। कार्यक्रम को समबोधित करते हुए अभिनव सिन्‍हा ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गाजीपुर की जनता के प्रति आभार प्रकट करता हूं। सातों विधानसभा के करीब 20 हजार लोगों ने इलाज के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया है। सभी का नि:शुल्‍क इलाज होगा। रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से 500 लोगों का ऑपरेशन भी होगा। उन्‍होने कहा कि विकसित भारत के लिए स्‍वसथ भारत होना आवश्‍यक है। कार्यक्रम को सांसद डा. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, नगरपालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्‍यक्ष कृष्‍ण बिहारी राय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला प्रभारी अ‍जीत चौबे ने सम्‍बोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री डा. विजय यादव, जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, डा. सांनद सिंह, भानुप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, ब्‍लाक प्रमुख अवधेश राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, ब्‍लाक प्रमुख राहुल राय, सहकारिता नेता विजयशंकर राय, सिंहासन कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, अजय कुशवाहा, प्रवीण सिंह, आशु सिंह, आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचने पर डिप्‍टी सीएम का स्‍वागत अभिनव सिन्‍हा ने किया। अभिनव सिन्‍हा ने स्‍मृति चिह्न प्रदान कर उन्‍हे सम्‍मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्‍यक्ष सुनील सिंह ने किया।

 

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, पितरों के तर्पण और श्राद्ध की तैयारियां शुरू

मुहम्मद खालिद गाजीपुर। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना …