Breaking News

वाराणसी: गेट स्कोर से उच्च शिक्षा के साथ पीएसयू में भी रोजगार के अवसर- प्रो. जाहीर खान

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में गुरुवार को काउंसलिंग एंड करियर गाइडेंस सेल एवं आईईईई स्टूडेंट चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में “गेट प्रिपरेशन, स्ट्रैटेजी एंड करियर प्रॉस्पेक्ट्स” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गेट परीक्षा की तैयारी की रणनीति और इससे जुड़े करियर अवसरों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता आईआईटी बीएचयू के प्रो. मो. जाहीर खान ने विद्यार्थियों को गेट की तैयारी के लिए विषय की बेहतर समझ, नियमित अध्ययन, अभ्यास और समय प्रबंधन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि गेट स्कोर का उपयोग केवल एमटेक या पीएचडी में प्रवेश के लिए ही नहीं, बल्कि आईआईटी, आईआईएससी, एनआईटी और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी पीएसयू कंपनियों में भी गेट स्कोर के आधार पर नौकरी के अवसर प्राप्त होते हैं। इस अवसर पर आईआईटी बीएचयू के डॉ. नवीन याला ने विद्यार्थियों से संवाद किया और गेट की तैयारी से जुड़े उनके प्रश्नों के जवाब दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। निदेशक डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण एवं विषय प्रवर्तन किया। अतिथियों का स्मृति चिह्न एवं पौध भेंट कर स्वागत किया गया। संचालन छात्रा सुहानी बर्नवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीन सीएसइ डॉ. एल.एस. मौर्य ने किया। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अर्जुन कुमार, इंजीनियर सोमेन्द्र बनर्जी, डॉ. अनुजा सिंह रही। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. एस.के. शर्मा, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

सत्‍यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने स्‍व. सत्‍यवती मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सत्‍यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने राजस्‍थान व हिमांचल प्रदेश …