Breaking News

सत्‍यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने स्‍व. सत्‍यवती मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सत्‍यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने राजस्‍थान व हिमांचल प्रदेश के राज्‍यपाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की धर्मपत्‍नी सत्‍यवती मिश्रा के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। डा. सानंद सिंह ने नोएडा स्थित कलराज मिश्र के आवास पर जाकर स्‍व. सत्‍यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह भाजपा के वरिष्‍ठ नेता कलराज मिश्र से मिले। डा. सानंद सिंह ने कहा कि इस कठिन और दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें।

Image 1

Check Also

वाराणसी: गेट स्कोर से उच्च शिक्षा के साथ पीएसयू में भी रोजगार के अवसर- प्रो. जाहीर खान

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में गुरुवार को काउंसलिंग एंड करियर गाइडेंस सेल …