Breaking News

जौनपुर: एक लाख इनामिया भोले राजभर ने किया न्‍यायालय में आत्मसमर्पण

जौनपुर। जिले में दूल्हा हत्याकांड के नामजद आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी भोले राजभर ने बुधवार को जौनपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने यह कदम उठाया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। भोले राजभर पर दूल्हा हत्याकांड में शामिल होने का गंभीर आरोप है। इस मामले में पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को उसने अचानक न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Image 1 Image 2

Check Also

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने योग प्रशिक्षको को किया सम्‍मानित

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21.06.2026 को पुलिस …