गाजीपुर। कुछ दिन पूर्व हुई मोहम्मद कौसेन अहमद की हत्या के बाद आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके परिजनों से मिलने पहुंचा और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा तौकीर खान, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन जी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, बॉबी चौधरी, नगर अध्यक्ष शाहनवाज खान, सोनू, भोलू प्रधान, नरेंद्र कुशवाहा, अंसार अहमद खान समेत पार्टी के अन्य साथी मौजूद रहे।इस दौरान पीड़ित परिजनों की बातचीत समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री शकील अहमद जी से फोन के माध्यम से कराई गई।समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ उचित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी हरसंभव प्रयास करेगी।इंसाफ की इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।समाजवादी पार्टी का संकल्प है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनकी आवाज मजबूती से उठाई जाती रहेगी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….