Breaking News

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को सूट करता है प्रतिद्वंदी मुस्लिम प्रत्‍याशी

शिवकुमार

गाजीपुर। जिले में सबसे ज्‍यादा सात बार विधायक बनने का रिकार्ड बनाने वाले पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को हमेशा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी मुस्लिम ही सूट करता है। जबजब बसपा या कौमी एकता दल से मुस्लिम प्रत्‍याशियों ने विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश सिंह को टक्‍कर दी तबतब ओमप्रकाश सिंह की साइकिल बड़े आराम से फर्राटा भरते हुए विधानसभा पहुंची। वहीं दो बार विपक्ष में तीनों प्रत्‍याशी हिंदू रहे तो ओमप्रकाश सिंह को पराजय का सामना करना पड़ा। सियासत में यह बड़ी विडम्‍बना है कि जबजब सपा के कोर वोट मुस्लिम के किले में विपक्ष ने सेंध लगाने का प्रयास किया तबतब ओमप्रकाश सिंह ने चुनाव में बम्‍पर जीत अर्जित की। लेकिन जब तीनों प्रत्‍याशी हिंदू रहे तब दो बार उन्‍हे चुनाव में पराजय का स्‍वाद चखना पड़ा। दिलदारनगर विधानसभा से असलम ने बसपा के टिकट पर ओमप्रकाश सिंह को दो बार चुनाव में टक्‍कर दी लेकिन उन्‍हे सफलता नही मिली। 2007 के विधानसभा चुनाव में जब बसपा से पशुपति राय, भाजपा से बृजभूषण कुशवाहा और सपा से ओमप्रकाश सिंह चुनाव लड़े तब ओमप्रकाश सिंह ने पहली बार हार का स्‍वाद चखा और बसपा प्रत्‍याशी पशुपति राय ने ओमप्रकाश सिंह को पराजित कर दिया। इसके बाद 2012 में जमानियां विधानसभा में कौमी एकता दल से डा. आसिफ, बसपा से उमाशंकर कुशवाहा और भाजपा से बालकृष्‍ण त्रिवेदी चुनाव लड़े तब एक बार फिर सपा प्रत्‍याशी ओमप्रकाश सिंह ने बाजी पलटते हुए पिछली हार का बदला लेते हुए भारी बहुमत से जीत अर्जित की। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से सुनीता सिंह, बसपा से अतुल राय और सपा से ओमप्रकाश सिंह चुनाव मैदान में उतरे तो पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की करारी हार हुई और वह तीसरे स्‍थान पर चले गये। 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा से परवेज, और भाजपा से सुनीता सिंह और सपा से ओमप्रकाश सिंह कड़ी टक्‍कर हुई जिसमे ओमप्रकाश सिंह ने फिर एक बार 22हजार मतों से विजय प्राप्‍त कर विधानसभा पहुंचे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि जमानियां विधानसभा में सबसे ज्‍यादा मुस्लिम मतदाता हैं इसके बावजूद भी पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को विपक्ष का प्रत्याशी मुस्लिम ही सूट करता है।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर पिकअप को बचाने में अनियंत्रित रोडवेज खंभे से टकराई, दो की मौत- 37 यात्री घायल  

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेल्थरा रोड डिपो …