Breaking News

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के जब्‍त जमीनो पर प्रशासन बनायेंगा स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी केंद्र

प्रयागराज। जिला प्रशासन ने माफिया अतीक, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, भाई अशरफ व अन्य करीबी रिश्तेदारों की तकरीबन 345 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य की संपत्तियां जब्त की हैं जिनमें मकान व जमीन शामिल हैं। तहसील सदर के एनुद्दीनपुर में माफिया अतीक की अलग-अलग नौ जमीनें जब्त की गईं हैं। इनका क्षेत्रफल तकरीबन 13800 वर्ग मीटर है व अनुमानित मूल्य नौ करोड़ 96 लाख 74 हजार 865 रुपये है। वहीं, कौशाम्बी के चायल तहसील के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा में 14602 वर्ग मीटर जमीन जब्त की गई है जिसकी अनुमानित कीमत 24 करोड़ रुपये है। इसके अलावा तहसील फूलपुर के हवेलिया में 18260 वर्ग मीटर व 11300 वर्ग मीटर के दो अलग-अलग भूखंड जब्त किए गए हैं जिनका अनुमानित मूल्य एक अरब 23 करोड़ 28 लाख 40 हजार रुपये है।इनके अलावा लखनऊ में भी 5160 वर्ग मीटर जमीन जब्त की गई है। वहीं, प्रयागराज व लखनऊ में मकान के रूप में भी व्यापक पैमाने पर संपत्तियां जब्त की गईं हैं। इन संपत्तियों के जब्तीकरण के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी और राज्य सरकार में निहित होने बाद अलग-अलग योजनाओं के लिए आवंटित की जाएंगी। वहीं, पूर्व में एयरपोर्ट के आसपास के गांवों में कुर्क की गई माफिया अतीक व उसके करीबियों की तकरीबन ढाई हेक्टेयर जमीन को एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित नई टाउनशिप एयरोसिटी के लिए उपयोग में लाने की तैयारी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया किया पूर्व में राज्य सरकार में निहित की जा चुकी माफिया की जमीन को नई टाउनशिप के लिए शासन से मांगा गया है। हाल ही में जो संपत्तियां जब्त की गईं हैं, निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें भी राज्य सरकार में निहित किए जाने के बाद विभिन्न योजनाओं के लिए उनका उपयोग किया जाएगा। आवश्यकतानुसार स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य योजनाओं के तहत जमीन आवंटन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।’

Image 1 Image 2

Check Also

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में धम्म चारिका दल का हुआ स्वागत, भिक्क्षुओं ने दिया शांति और करुणा का संदेश

वाराणसी। सारनाथ से प्रारंभ हुई दस दिवसीय शिविर एवं धम्म चारिका यात्रा के अंतर्गत पूज्य …