Breaking News

सावन माह में प्रतिदिन चलायी जायेगी बढ़नी-देवघर गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी

वाराणसी!  रेल प्रशासन द्वारा आगामी देवघर में लगने वाले श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने हेतु गाड़ी संख्या 05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी वाया गोरखपुर श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन बढ़नी से 28 जुलाई से 29 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन तथा देवघर से 29 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन 33 फेरों के लिये किया जायेगा। गाड़ी संख्या 05028 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 28 जुलाई से 29 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन बढ़नी से 15.20 बजे प्रस्थान कर शोहरतगढ़ से 16.10 बजे, सिद्धार्थनगर से 16.29 बजे, आनन्दनगर से 16.54 बजे, गोरखपुर से 17.50 बजे, कप्तानगंज से 18.47 बजे, रामकोला से 19.12 बजे, पडरौना से 19.30 बजे, दुदही से 19.47 बजे, तमकुही रोड से 20.00 बजे, थावे से 21.00 बजे, गोपालगंज से 21.22 बजे, रतन सराय से 21.42 बजे, दिघवा दुबौली से 22.09 बजे, मशरख से 22.43 बजे, मढ़ौरा से 23.10 बजे, खैरा से 23.50 बजे, दूसरे दिन छपरा ग्रामीण से 00.25 बजे, दिघवारा से 00.47 बजे, सोनपुर से 01.15 बजे हाजीपुर से 01.30 बजे, देसरी से 01.57 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.25 बजे, बछवारा से 02.57 बजे, बरौनी से 03.45 बजे, बेगुसराय से 04.05 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.37 बजे, मुंगेर से 07.00 बजे, सुलतानगंज से 08.25 बजे, भागलपुर से 09.05 बजे, बरहट से 10.05 बजे तथा बांका से 10.45 बजे छूटकर देवघर 13.00 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या  05028 देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन देवघर से 18.45 बजे प्रस्थान कर बांका से 19.40 बजे, बरहट से 20.03 बजे, भागलपुर से 21.03 बजे, सुलतानगंज से 21.30 बजे, मुंगेर से 23.20 बजे, साहिबपुर कमाल से 23.45 बजे दूसरे दिन बेगुसराय से 00.15 बजे, बरौनी से 00.55 बजे, बछवारा से 01.17 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.50 बजे, देसरी से 02.12 बजे, हाजीपुर से 02.50 बजे, सोनपुर से 03.02 बजे, दिघवारा से 03.30 बजे, छपरा ग्रामीण से 04.55 बजे, खैरा से 05.22 बजे, मढ़ौरा से 06.02 बजे, मशरख से 06.40 बजे, दिघवा दुबौली 07.14 बजे, रतन सराय से 07.42 बजे, गोपालगंज से 08.06 बजे, थावे से 09.10 बजे, तमकुही रोड से 09.42 बजे, दुदही से 09.52 बजे, पडरौना से 10.12 बजे, रामकोला से 10.30 बजे, कप्तानगंज से 10.55 बजे, गोरखपुर से 11.55 बजे, आनन्दनगर से 12.45 बजे, सिद्धार्थनगर से 13.40 बजे तथा शेाहरतगढ़ से 14.02 बजे छूटकर बढ़नी 15.15 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान/सामान्य द्वितीय श्रेणी के 14 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 16 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: चार प्रतिष्‍ठानो में मिलें किशोर श्रमिक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने की कार्यवाही

गाजीपुर! अध्यक्ष, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली के पत्र दिनांक 10.06.2026 के क्रम …