Breaking News

रेलवे प्रशासन परिचालनिक सुगमता के लिए इन गाड़ियों के समय में किया संशोधन

लखनऊ। रेलवे प्रशासन परिचालनिक सुगमता के लिए इन गाड़ियों के समय में संशोधन किया।

आनन्द विहार टर्मिनस से 30 अक्टूबर, 2026 से चलने वाली 22420 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार जौनपुर से 07.30 बजे, डोभी से 08.05 बजे, औंड़िहार से 08.25 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 09.15 बजे पहुँचेगी।

ललितग्राम से 28 अक्टूबर, 2026 से चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार गाज़ियाबाद से 06.00 बजे छूटकर नई दिल्ली 06.45 बजे पहुँचेगी।

आजमगढ़ से 28 अक्टूबर, 2026 से चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार गाज़ियाबाद से 06.40 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.25 बजे पहुँचेगी।

बठिण्डा से 28 अक्टूबर, 2026 से चलने वाली 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार कानपुर सेंट्रल से 03.10 बजे छूटेगी।

गोरखपुर से 23 दिसम्बर, 2026 से चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार ऐशबाग से 04.13 बजे छूटेगी।

बनारस से 23 दिसम्बर, 2026 से चलने वाली 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार बनारस से 08.30 बजे प्रस्थान कर सेवापुरी से 08.57 बजे, परसीपुर से 09.11 बजे, भदोही से 09.21 बजे, मोठ से 09.31 बजे, सुरियावां से 09.40 बजे, जंघई से 10.00 बजे छूटेगी।

नई दिल्ली से 23 दिसम्बर, 2026 से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार प्रयागराज जं.से 05.35 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 07.00 बजे छूटेगी।

मुजफ्फरपुर से 30 अक्टूबर, 2026 से चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार आनन्द विहार टर्मिनस स्टेशन पर 07.45 बजे पहुँचेगी।

गाजीपुर सिटी से 30 अक्टूबर, 2026 से चलने वाली 22419 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार गाज़ियाबाद स्टेशन से 07.25 छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 08.05 बजे पहुँचेगी। इन गाड़ियों का शेष स्टेशनों पर ठहराव एवं समय यथावत रहेगा।

 

 

Image 1

Check Also

गाजीपुर: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 के केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण  

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह संयुक्त रूप से चल रहे …