Breaking News

वाल्मीकि जयंती 26 अक्‍टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ। सीएम योगी ने सोमवार यानी 26 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। सोमवार को बिठूर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां वाल्मीकि आश्रम में रामायण पाठ व पूजा में शामिल होंगे और महर्षि वाल्मीकि को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था। यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ। मुख्यमंत्री इस अवसर पर बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रवासियों को 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: साहित्‍य उन्‍नयन संघ द्वारा काव्‍य गोष्‍ठी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संगठन ‘साहित्य उन्नयन संघ’ (पंजी.) की गाजीपुर इकाई के तत्वावधान …