Breaking News

चिन्मय भारत एकेडमी, लखमीपुर गाजीपुर में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीoबीoएसoईo) द्वारा चिन्मय भारत एकेडमी, लखमीपुर, गाजीपुर में शिक्षक प्रशिक्षण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन 23 अक्टूबर को विद्यालय के निदेशक पंकज राय, प्रधानाचार्य संध्या राय, सीबीएसई द्वारा नियुक्त संसाधक द्वय शैलेन्द्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य जेoएसo पब्लिक स्कूल, वाराणसी तथा डॉo प्रज्ञा शर्मा उपप्रधानाचार्य सनबीम स्कूल, सारनाथ, वाराणसी ने दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यशाला कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत कक्षा प्रबंधन पर आयोजित की गई थी। इस दो दिवसीय कार्यशाला में जनपद के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के 56 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में चिन्मय भारत एकेडमी, लखमीपुर की प्रधानाचार्य संध्या राय ने संसाधकगण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा प्रशिक्षु शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अनुशंसाओं को वास्तविक रूप में लागू करने तथा शिक्षकों को प्रभावी कक्षा प्रबंधन के गुण सिखाने में अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होंगे। इससे पूर्व एकेडमी की छात्राओं ने आगंतुक अतिथियों वो प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक लगागार पारंपरिक रूप से स्वागत किया। एकेडमी की शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। दो दिनों तक चली इस कार्यशाला में संसाधक द्वय शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा डॉ प्रज्ञा शर्मा ने ऑडियो विजुअल तथा पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से कुशल कक्षा प्रबंधन की सैद्धांतिक जानकारी देने के साथ-साथ विविध गतिविधियों के माध्यम से सभी प्रशिक्षुओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए व्यावहारिक बातों पर विशेष बल दिया। विद्यालय के निदेशक पंकज राय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण से सभी प्रशिक्षु अवश्य लाभान्वित हुए हैं तथा यहां से जाकर अपने-अपने विद्यालयों में सीखे हुए कौशल का प्रयोग कर शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने में अवश्य सफल होंगे। चिन्मय भारत एकेडमी, लखमीपुर के संयोजक अवतार बैशाख ने संसाधकगण तथा विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्य तथा प्रशिक्षुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आशीष प्रधान, नीरज राय, संदीप पांडे, संजय पासवान, रश्मि राय, सिल्का दास, सिमरन, साजिया, मनोज कुमार राय, मो० महफ़ूज़, रामनिवास विश्वकर्मा, अभिलाषा सिंह, अर्चना गुप्ता, कनकलता वर्मा, प्रियंका, रजनीकांत प्रजापति, प्रगति श्रीवास्तव, सुप्रिया कुशवाहा, प्रेमलता यादव सहित कुल 56 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। दो दिवसीय कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Image 1

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को साबिर अली एजुकेशनल एंड …