Breaking News

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को साबिर अली एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान 8 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अस्पताल रवाना किया गया। शिविर का उद्घाटन अवधेश यादव (राजू) ने फीता काटकर किया। अस्पताल की ओर से डॉक्टर किरण सिंह, राजनंदिनी, लवली और अभय यादव उपस्थित रहे। चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। पूरे नेत्र परीक्षण शिविर का संचालन एवं देखरेख फैयाज खान मिस्बाही की निगरानी में संपन्न हुई। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा दिलाना रहा। इस अवसर पर साबिर अली एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर आमिर अली ने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य सर्व समाज की सेवा करना और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को आंखों की जांच और उपचार के लिए सहायता मिली। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के जरिए लोगों को समय पर जांच और उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: साहित्‍य उन्‍नयन संघ द्वारा काव्‍य गोष्‍ठी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संगठन ‘साहित्य उन्नयन संघ’ (पंजी.) की गाजीपुर इकाई के तत्वावधान …