गाजीपुर। सत्यम् फाउंडेशन मऊ की ओर से रविवार को स्व.डा.नाथ शरण राय की पुण्यतिथि पर मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों की जांच और दवा का वितरण मुफ्त किया गया। डा.नाथ शरण राय की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष यह आयोजन शहीद संस्मरण इंटर कालेज शेरपुर में आयोजित होता है। अतिथियों ने डा.स्व.नाथ शरण राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रध्दांजलि दी। हजारों मरीजों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. रघुनंदन अग्रवाल, आर्थोपेडिक सर्जन डा.गंगा सागर राय, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. हिमांशु राय, फिजिशियन डा. मनोज यादव, डा.एके पांडेय, डा.अशोक राय, आयोजक फिजिशियन डा.सत्यानंद राय, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा.प्रमोदिता सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डा.ज्ञानेंद्र कुमार सिंह,चर्मरोग विशेषज्ञ डा.एके रंजन ने भारी भीड़ में भी मरीजों को धैर्य से देखा और उन्हें परामर्श दिया।साथ ही जरूरत के अनुसार एक सप्ताह,15दिन की दवा दी गई। शंकरा नेत्रालय वाराणसी की ओर से मोतियाबिंद की जांच की गई और चयनित 20 मरीजों को आपरेशन के लिए बस से वाराणसी ले जाया गया।साथ ब्लड प्रेशर और शुगर की अधिकता वाले मरीजों को दवा के साथ वेटिंग में डाल दिया गया। शिविर में ब्लडप्रेशर, शुगर, बीएमडी, यूरिक एसिड, सांस, हिमोग्लोबिन की मुफ्त जांच भी की गई। शिविर में शेरपुर ग्राम पंचायत के 200 स्कूली छात्रों को स्पोर्ट्स वियर का वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य सत्यदेव राय ने किया।अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन डा.सत्यानंद राय एवं शेरपुर के प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ने किया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र राय, संजय मास्टर, भांवरकोल प्रधान संघ के अध्यक्ष इंद्रासन राय, शेरपुर के सचिव सूर्यभानु राय, राकेश राय, ओमप्रकाश राय उर्फ मुन्ना ,प्रधान यादव आदि प्रमुख लोग थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….