Breaking News

गाजीपुर: PET परीक्षा के पहले दिन 5324 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा जनपद में आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारीगण ने सनबीम स्कूल, महाराजगंज, तथा एवरग्रीन स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहें। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए, जिससे परीक्षा सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न हो सके। आज प्रथम पाली की परीक्षा में 19 केंद्रों पर कुल 8352 अभ्यर्थियों में से 5693 विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं 2659 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान 8352 परीक्षार्थियों में 5687 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 2665 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान 68.16% तथा द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान 68.09% परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: साहित्‍य उन्‍नयन संघ द्वारा काव्‍य गोष्‍ठी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संगठन ‘साहित्य उन्नयन संघ’ (पंजी.) की गाजीपुर इकाई के तत्वावधान …