Breaking News

चंदौली: पढ़ाई के दौरान दो छात्रों में हुआ विवाद, एक छात्र ने दूसरे छात्र को मारा चाकू, मौत, आरोपी गिरफ्तार  

चंदौली। कोतवाली के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परिसर में शुक्रवार सुबह दो नाबालिग छात्रों के बीच पढ़ाई के दौरान विवाद हुआ। इस तकरार ने हिंसक रूप ले लिया। एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हमलावर छात्र को घटनास्थल से हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कुछ बच्चों को गणित पढ़ाया जा रहा था। इसी बीच 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे छात्र लवकुश यादव (16) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना से क्लास में खलबली मच गई। लवकुश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी उत्कर्ष को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। हत्या की खबर फैलते ही स्कूल और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।  इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो किशोरों में चाकूबाजी की घटना हुई है। इस मामले में आरोपी किशोर को पकड़ा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पीएम मोदी के कार्यकाल 12 वर्ष होने पर भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने जहूराबाद में किया जनसंवाद

गाजीपुर। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 …