लखनऊ। कामधेनु NXT स्टील की ओर से कॉन्ट्रैक्टर मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख कॉन्ट्रैक्टर्स एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्लांट हेड शिवम श्रीवास्तव और लखनऊ के सेल्स अधिकारी पवन यादव जी के देख रेख में संपन्न हुआ। मीटिंग के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूत TMT सरिया के महत्व, आधुनिक निर्माण तकनीक तथा कामधेनु NXT की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ उत्पाद की गुणवत्ता, बेहतर बॉन्डिंग, मजबूती एवं निर्माण संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान कॉन्ट्रैक्टर्स ने अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कॉन्ट्रैक्टर्स का कंपनी ऑफिसर उत्कर्ष सिंह और आनंद तिवारी जी ने आभार व्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….