Breaking News

अशोका वाराणसी में 14 सितंबर से ‘इंडियन कल्चरल इनोवेशन्स कॉन्क्लेव-2026’ का होगा आयोजन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (AITM), वाराणसी के अंतर्गत संचालित एआईटीएम फाउंडेशन फॉर इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (AFIE) की ओर से 14 से 16 सितंबर तक तीन दिवसीय ‘इंडियन कल्चरल इनोवेशन्स कॉन्क्लेव-2026’ (ICIC 2026) का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को चेयरमैन अशोका इ.अंकित मौर्या ने दी।‘रीइमैजिनिंग इंडियाज कल्चरल विजडम फॉर द फ्यूचर’ थीम पर आयोजित यह कॉन्क्लेव NaMo Viksit Bharat Samvaad Series का हिस्सा है। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, विरासत, कला, रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता को समकालीन संदर्भों से जोड़ने पर विचार-विमर्श होगा। कॉन्क्लेव का उद्घाटन समारोह 14 सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक भारत अध्ययन केंद्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री अनिल कुमार रस्तोगी, सिनेमा एवं रंगमंच कलाकार होंगे। विशिष्ट अतिथि संजय कुमार मिश्रा, सिनेमा एवं रंगमंच कलाकार तथा प्रख्यात लेखिका नीरजा माधव होंगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन, 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक, राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (RSMT), उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी में ‘डायलॉग सेरेमनी’ आयोजित होगी। इसमें विचार-विमर्श, ज्ञान-विनिमय, सांस्कृतिक नवाचार और सहयोग पर चर्चा होगी। कॉन्क्लेव का समापन एवं वैलेडिक्टरी समारोह 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, सारनाथ, में होगा। इसमें सांस्कृतिक उद्यमिता, उपलब्धियों, अनुभवों और भविष्य की दिशा पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान को केवल विरासत के रूप में देखने के बजाय उसे नवाचार, रचनात्मक अर्थव्यवस्था, उद्यमिता और भविष्य की संभावनाओं से जोड़ना है। इसमें विद्वानों, कलाकारों, शिक्षकों, नवाचारकर्ताओं, उद्यमियों, सांस्कृतिक विशेषज्ञों, संस्थानों और युवाओं की सहभागिता होगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: चुनाव आते ही सपा विधायकों ने ली जनसमस्‍याओं की सुधी, बोले ओमप्रकाश सिंह- गड्डा मुक्‍त के नाम पर लूट रही है सरकार

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव एवं जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह, जंगीपुर विधायक …