Breaking News

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा संसद 5.0 का हुआ अभ्यास सत्र आयोजित

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के रेटोरिका: वाद-विवाद समिति ने नगर छात्र निकाय के सहयोग से राष्ट्रीय युवा संसद के पाँचवें संस्करण – NYP 5.0  का एक अभ्यास सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया। सत्र में तीस से अधिक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसकी निर्णायन प्रियंका डॉन एवं अदिति सिंह ने किया।सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम राय को बेस्ट डेलीगेट तथा शफ़क़ खान को हाई कमेंडेशन से सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए आगामी संस्करण में सहभागिता की उत्सुकता व्यक्त की।कार्यक्रम के संरक्षक एवं संयोजक प्रो. ललित मोहन अग्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण सत्र सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा संसद के पाँचवें संस्करण में सहृदय आमंत्रित किया।काशस्व भारतभाग्यविधातः! त्वं हि विश्ववाणी अमोघा॥

Image 1 Image 2

Check Also

रेवतीपुर विकासखंड में एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 शिक्षक सम्मानित

गाजीपुर। रेवतीपुर विकासखंड में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN) प्रशिक्षण …