Breaking News

सूबेदारगंज-औडि़हार-बनारस-प्रयागराज स्‍पेशल ट्रेन का सावन माह के लिए टाइम टेबल जारी   

वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा आगामी श्रावणी मेला-2026 में श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान शिव के भक्तों(कावरियों) की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01915/01916 प्रयागराज-बनारस सुबेदारगंज प्रतिदिन तथा गाड़ी संख्या 01917 सुबेदारगंज औड़िहार प्रति दिन स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई 2026 से 29 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 01918 औड़िहार-प्रयागराज प्रति दिन स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक 32 फेरों के लिए चलायी जाएगी। गाड़ी संख्या 01915 प्रयागराज-बनारस सवारी गाड़ी 29 जुलाई 2026 से 29 अगस्त 2026 तक प्रयागराज से 9.30 बजे प्रस्थान  कर प्रयागराज रामबाग से 9.42 बजे, झूसी से 9.54 बजे, हंडियाखास से 10.11 बजे, माधोसिंह से 11.01 बजे छुटकर 11.50 बजे  बनारस पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 01916 बनारस- सूबेदारगंज सवारी गाड़ी 29 जुलाई 2026 से 29 अगस्त 2026 तक बनारस से 12.30 बजे प्रस्थान कर माधोसिंह से 13.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 13.30 बजे, हंडियाखांस से 13.50 बजे, झूसी से 14.15 बजे, प्रयागराज रामबाग से 15.02 बजे, प्रयागराज जं से 15.30 बजे छुटकर 16.10 बजे सुबेदारगंज पहुंचेगी। इस गाड़ी में 12 कोच मेंमू के लगाए जाएगे।

 

Image 1 Image 2

Check Also

एक करोड़ महिलाओ को एक-एक लाख रूपये देगी सरकार- डिप्‍टी सीएम केशव मौर्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देने के लिए सरकार ने तीन …