Breaking News

एक करोड़ महिलाओ को एक-एक लाख रूपये देगी सरकार- डिप्‍टी सीएम केशव मौर्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देने के लिए सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को योजना भवन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम कर रहीं तकनीकी सहयोगी एजेंसियों, बैंकरों, दुग्ध उत्पादक कंपनियों और एचसीएल संस्था के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला उद्यमी योजना के तहत एक करोड़ से अधिक महिलाओं को पहली किश्त में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसका ब्याज सरकार वहन करेगी। दूसरी किश्त में 30 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बैंकर्स को पात्र महिलाओं को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने और गरीब महिलाओं के मामलों में सहयोगात्मक रवैया अपनाने के निर्देश दिए।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर विमलेंद्र कुमार बने सांची विवि के कुलपति

वाराणसी। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय …