Breaking News

अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्‍यास, बसपा सुप्रीमो ने आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव की तैयारी के क्रम में पार्टी में बड़ी ओवरहालिंग करने के साथ आगे का राह भी खोल दी है। मायावती के सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद राज्यसभा सदस्य रहे अशोक सिद्धार्थ ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया तो बसपा मुखिया ने कमेंट किया-‘देर आए, दुरुस्त आए’। इसके बाद मायावती ने अशोक सिद्धार्थ के दामाद और बड़े भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया। ईशान आनंद बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के छोटे भतीजे तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं। हाल ही में वह तब चर्चा में आए जब मायावती ने उनके बड़े भाई आकाश आनंद को पार्टी के पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया और ईशान आनंद को पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। बसपा में मायावती के इस फैसले से हलचल मची है, लेकिन उन्होंने दूसरी लाइन भी खींच दी है। मायावती छोटे भतीजे ईशान आनंद को बड़े मंच पर लॉन्च भी कर दिया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: कालूपुर स्थित श्मशान घाट लगा सोलर लाइट, दाह संस्कार में मिलेगी राहत

गाजीपुर। रेवतीपुर ब्लॉक के ग्राम सभा कालूपुर स्थित श्मशान घाट पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी …