Breaking News

बलिया: सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्‍याकांड के आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह मोनू ने कोर्ट में किया सरेंडर  

बलिया। पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कार खरीदने वाला बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र के शीतल दवनी गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह मोनू बृहस्पतिवार को गैंगस्टर कोर्ट में हाजिर हो गया। इसकी पुष्टि मोनू की पत्नी महिमा सिंह ने किया, कहा कि पति को फर्जी रूप से फंसाया जा रहा है। ज्ञानेंद्र पर हत्याकांड में प्रयोग की गई कार खरीदने व नवीन को असलहा देने का आरोप है। यूपी एसटीएफ व सीबीआई टीम काफी दिनों से ज्ञानेंद्र की तलाश कर रही थी। वह जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक कर पूर्व में चल रहे गैंगस्टर मामले में कोर्ट में हाजिर हो गया। इसकी खबर लगते ही जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं। ज्ञानेंद्र सिंह मोनू के हाजिर होने से एक घंटा पूर्व मोनू ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, जिसमें वह पीएम व सीएम से चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में फर्जी रूप से फंसाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की गुहार लगा रहा है। उसने गांव के एक व्यक्ति पर षणयंत्र रचने का आरोप लगाया। जांच के बाद ही पता चलेगा कि रथ हत्याकांड में मोनू का क्या भूमिका है। रथ हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम के निर्देश पर यूपी एसटीएफ व फेफना पुलिस ने थमह्नपुरा गांव निवासी नवीन सिंह के पास से पांच असलहा व 45 कारतूस बरामद किया था। नवीन ने मोनू सिंह व भीखपुर निवासी गोलू सिंह पर हथियार देने का आरोप लगाया। जिसके बाद जांच टीम मोनू सिंह, गोलू सिंह व बालू गिट्टी व्यवसायी से कार खरीदवाने वाला फुलवरिया निवासी युवक की खोजबीन कर रही थी। ज्ञानेंद्र मोनू पर बांसडीह रोड, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित कई राज्यों व थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में गांव के मुकेश सिंह से जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग का मामला आया था, जिसमें मोनू सहित अन्य पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। उधर, पीए हत्याकांड में मोनू का नाम आने पर मुकेश सिंह की पत्नी रीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। राज सिंह के गिरफ्तारी के बाद ज्ञानेंद्र सिंह मोनू अंडर ग्राउंड हो गया। नवीन के पास असलहा बरामद होने व उसका नाम आने के तीन चार दिन बाद मोनू का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। उसने अपने विपक्षी पर आरोप लगाया कि वह मुझे लेकर कोलकाता गया था। उसने ही मुझे कार दिलवाई थी। वह पीए हत्याकांड में मुझे फंसाना चाह रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …