Breaking News

विज्ञान भारती, गोरक्ष प्रांत की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, कुलपति प्रो० के० पी० सिंह बने अध्यक्ष एवं एम्स, डॉ० शैलेंद्र द्विवेदी बने महासचिव

लखनऊ। विज्ञान भारती, गोरक्ष प्रांत की वार्षिक साधारण सभा (AGM) का आयोजन दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचंद्र बोस नगर, गोरखपुर में किया गया। इस वार्षिक साधारण सभा में विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिवकुमार शर्मा जी की विशेष उपस्थिति रहेगी। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख मनोज कांत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सभा के दौरान संगठन की गत वर्ष की वार्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर चर्चा शैलेंद्र त्रिपाठी द्वारा करी गई। उनके द्वारा कार्यक्रम की कार्यसूची में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में डॉ० शिव कुमार शर्मा जी ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों के ऊपर जोर दिया एवं सभी विज्ञान भारती के आजीवन सदस्यों को संबोधित करते हुए विज्ञान की ओर नई दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन के उद्देश्य पर मनोज कांत जी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने पर जोर दिया, साथ ही उन्होंने आगामी कार्ययोजना को दिशा देना तथा विज्ञान भारती के उद्देश्यों के अनुरूप विज्ञान के प्रसार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करने के ऊपर विशेष जोर दिया। अंजनी कुमार सिंह (गोरखपुर विभाग प्रचार प्रमुख) ने बतौर निर्वाचन अधिकारी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो० के० पी० सिंह को प्रांत का नवनियुक्त अध्यक्ष घोषित किया, साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर के जैव रसायन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ० शैलेंद्र द्विवेदी को प्रांत के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के अंत में अंकित राय (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विज्ञान भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश) ने विज्ञान भारती, गोरक्ष प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा करी जिसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो० सरद कुमार मिश्रा एवं डॉ० अभय कुमार को उपाध्यक्ष, एम्स के डॉ० आकाश बंसल एवं बलिया के सदर तहसीलदार अभिषेक मौर्या को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसी के साथ अग्निवेश पाण्डेय (कुशीनगर), डॉ० पल्लव गुप्ता (मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर), प्रो० आलोक कुमार दाश (मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर) एवं डॉ० देवबख्श सिंह (सिद्धार्थ विश्वविद्यालय) को प्रांतीय सचिव का दायत्व दिया गया। इसी के साथ डॉ० विपुल नारायण (मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर) को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, डॉ० पवन कुमार मल्ल (मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर) को प्रांत प्रचार प्रमुख, एम्स गोरखपुर के डॉ० मंतव्य सिंह को प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के डॉ० प्रदीप कुमार सिंह को प्रांत शोध संस्थान प्रमुख, सुधांशु अग्रवाल (बस्ती) को प्रांत संपर्क प्रमुख, डॉ० सत्य प्रकाश मौर्या (मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर) को प्रांत विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख नियुक्त किया गया। साथ ही में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के डॉ० आज़ाद कुमार को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का नवीन दायत्व दिया गया।

Image 1

Check Also

वाराणसी: ओवरब्रिज पर बेकाबू ट्रक ने एसयूवीं कार में मारी टक्कर, चार दर्शनार्थियों की मौत, चार गंभीर

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे कश्मीर से सेब …