Breaking News

गाजीपुर: 10 नवंबर को ददरीघाट में आयोजित होगा श्री चित्रगुप्‍त पूजन का वार्षिक समारोह  

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट गाजीपुर के कार्यकारिणी की एक बैठक मंदिर परिसर में दिन में 2:00 बजे संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री आनंद शंकर श्रीवास्तव ने किया बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चित्रगुप्त पूजन का वार्षिक समारोह दिनांक 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को आयोजित की जाएगी, और इसके उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक के पश्चात संस्था के मंत्री से अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सार्वजनिक पूजन समारोह सायंकाल 4:00 बजे से चित्रगुप्त मंदिर परिसर में किया जाएगा और सायं काल  6:00 बजे महाआरती के बाद  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि सर्वसम्मति से समिति ने निर्णय लिया है कि सार्वजनिक पूजन के आयोजन हेतु शहर अथवा जिले के किसी भी कोने से किसी भी परिवार से कोई भी सहयोग राशि घर-घर जाकर प्राप्त नहीं की जाएगी जिन श्रद्धालुओं को पूजा में सहयोग करना होगा पूजन वाले दिन मंदिर परिसर में भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन करने के पश्चात प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धा से वही जो भी सहयोग करना होगा मंदिर परिसर में ही कर सकते हैं उन्होंने यह भी बताया कि पूजन के उद्देश्य से कार्यक्रम की तैयारी पिछले 15 दिनों से चल रही हैं और मंदिर में रंगाई पुताई तथा अन्य आवश्यक कार्य किया जा रहा है बैठक में  नीरज कुमार श्रीवास्तव शिव शंकर सिन्हा  संजीव श्रीवास्तव विभोर कुमार श्रीवास्तव मुनेंद्र श्रीवास्तव अरविंद श्रीवास्तव श्री प्रकाश श्रीवास्तव प्रवीन श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव शैल कुमार क्षितिज श्रीवास्तव गोविंद श्रीवास्तव  आदि लोग उपस्थित थे।

Image 1

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां गाजीपुर में मनाई गई सर सैयद अहमद खाँ की जयंती

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में महान शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक सर सैयद अहमद खाँ …