Breaking News

गाजीपुर: 22 अक्‍टूबर को मतदान की स्‍टेशनरी प्राप्‍त कर लें पीठासीन अधिकारी, 23 अक्‍टूबर को प्रात: 8 बजे शुरु होगा मतदान- डीएम

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम में उपस्थित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 हेतु मतदान 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से सायं 4:00 के बीच संपन्न होगा। 22 अक्टूबर 2026 को समस्त टोलियों के समस्त पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रांगण में उपस्थित रहकर निर्वाचन सामग्री यथा मतपत्र, मत पेटिका मतदाता सूची व अन्य सामग्री प्राप्त करते हुए अपने-अपने आवंटित मतदेय स्थलों पर प्रस्थान करेंगे, सभी जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट इसे सुनिश्चित करेंगे, साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सुरक्षा बल योजना के अनुसार मतदान केंद्रों पर पहुंच गया है। मतदान शुरू होने से पहले मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतदान की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। सभी को मतदान के दौरान मान्य 10 पहचान पत्र के संबंध में भी बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतपेटिका के खोलने तथा बंद करने की विधि से भी समस्त उपस्थित कार्मिकों को अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रारूप 16 भाग 1 मिलान करने के बाद ही सही से भरे जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने तथा मतदान को शुचिता पूर्वक संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान, परियोजना निदेशक महेंद्र प्रताप यादव सहित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां गाजीपुर में मनाई गई सर सैयद अहमद खाँ की जयंती

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में महान शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक सर सैयद अहमद खाँ …