Breaking News

प्रयागराज: धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, मस्जिद हटाने की मांग  

प्रयागराज। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद श्रृंगवेरपुर धाम में जीटी रोड नेशनल हाईवे पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए. वे श्रृंगवेरपुर धाम किले के पास बनी एक मस्जिद को हटाने की मांग कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी हाथों में पार्टी के झंडे लेकर धरने में शामिल हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। संजय निषाद ने कहा कि योगी सरकार ने श्रृंगवेरपुर धाम को पर्यटन सर्किट में शामिल किया है, जहां भगवान राम और निषादराज की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है और एक भव्य पार्क भी बनाया गया है। हालांकि पार्क और आसपास सफाई व्यवस्था ठीक न होने को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …