लखनऊ। सीएम योगी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में हुई सरकार की कैबिनेट की बैठक में 35 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग से जुड़े अहम फैसले के तहत बताया गया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। राज्य में गेहूं की खरीद 30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक की जाएगी. इसके लिए सभी 75 जिलों में करीब 6500 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद बताया गया कि खरीद की व्यवस्था आठ एजेंसियों के माध्यम से की जाएगी, जिनमें भारतीय खाद्य निगम, उत्तर प्रदेश मंडी परिषद, प्रांतीय सहकारी संघ, प्रादेशिक सहकारी संघ, उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम, राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ शामिल हैं. इन एजेंसियों के माध्यम से किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….