Breaking News

चंदौली: घर के बाहर सो रहे युवक की हत्‍या  

चंदौली। जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में शनिवार सुबह एक युवक की हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बृजेश यादव उर्फ बेचई यादव (34) पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम जोगिया कला के रूप में हुई है। अज्ञात लोगों द्वारा गले पर किसी लोहे के हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार बृजेश यादव का किसी से कोई विवाद नहीं था। बृजेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई दीनानाथ और छोटे भाई नारायण के साथ लगभग आठ वर्ष पूर्व ही घर और खेत का बंटवारा हो चुका था तथा आपस में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। बृजेश यादव की पत्नी रेखा लगभग एक सप्ताह पहले अपने मायके गई हुई थी। शुक्रवार की रात बृजेश खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सोया था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के विभिन्न पहलुओं पर आगे जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …