Breaking News

मऊ: वाहन को साइड देने के विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

मऊ। जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुहवल पुल के पास रविवार की देर रात 12 बजे गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अल्देमऊ गांव से तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे दो गुटों के बीच वाहन को साइड देने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय अमरेश सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम धनछुला थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए वेदांता अस्पताल, आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार मामला आपसी वर्चस्व से भी जुड़ा बताया जा रहा है। गोली मारने वाले और घायल पक्ष दोनों ही आजमगढ़ जनपद के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी सुभाषचंद ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, घायल के पिता ने थाने में तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …