Breaking News

गोमती नगर-खोरधा रोड-वाया देवरिया, औडि़हार, वाराणसी साप्‍‍ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05064/05063 गोमती नगर-खोरधा रोड-गोमती नगर वाया देवरिया सदर, औड़िहार,वाराणसी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन गोमती नगर से 28 मई से 18 जून, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा खोरधा रोड से 30 मई से 20 जून, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। गाड़ी संख्या 05064 गोमती नगर-खोरधा रोड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 मई से 18 जून, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोमती नगर से 18.55 बजे प्रस्थान कर गोंडा से 20.55 बजे, बस्ती से 22.22 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.15 बजे, देवरिया सदर से 01.20 बजे, मऊ से 03.00 बजे, औंड़िहार से 04.08 बजे, जौनपुर से 05.30 बजे, वाराणसी जं. से 07.20 बजे, पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. से 08.20 बजे, सासाराम से 09.26 बजे, डेहरी ऑनसोन से 09.42 बजे, गया जं. से 11.00 बजे, कोडरमा से 12.16 बजे, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जं. गोमो से 13.30 बजे, भोजूडीह से 14.32 बजे, आद्रा जं. से 15.20 बजे, बांकुड़ा से 16.27 बजे, बिष्णुपुर जं. से 17.02 बजे, मेदिनीपुर से 18.20 बजे, हिजली से 19.10 बजे, बालेश्वर से 21.00 बजे, भद्रक से 23.35 बजे, तीसरे दिन जाजपुर केन्दुझर रोड से 00.07 बजे, नराज मार्थापुर से 01.12 बजे तथा भुवनेश्वर से 01.45 बजे छूटकर खोरधा रोड 02.25 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05063 खोरधा रोड-गोमती नगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 मई से 20 जून, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को खोरधा रोड से 12.45 बजे प्रस्थान कर भुवनेश्वर से 13.25 बजे, नराज मार्थापुर से 13.55 बजे, जाजपुर केन्दुझर रोड से 14.52 बजे, भद्रक से 15.15 बजे, बालेश्वर से 16.15 बजे, हिजली से 17.50 बजे, मेदिनीपुर से 19.25 बजे, बिष्णुपुर जं. से 20.22 बजे, बांकुड़ा से 20.52 बजे, आद्रा जं. से 22.20 बजे, भोजूडीह से 23.00 बजे, दूसरे दिन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जं. गोमो से 01.25 बजे, कोडरमा से 02.20 बजे, गया जं. से 04.00 बजे, डेहरी ऑनसोन से 05.00 बजे, सासाराम से 05.14 बजे, पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. से 07.05 बजे, वाराणसी जं. से 08.10 बजे, जौनपुर से 09.50 बजे, औंड़िहार से 10.58 बजे, मऊ से 12.10 बजे, देवरिया सदर से 13.48 बजे, गोरखपुर से 15.00 बजे, बस्ती से 16.04 बजे, तथा गोंडा से 17.35 बजे छूटकर गोमती नगर से 20.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …