Breaking News

बीएचयू के डॉ. विश्वंभर सिंह बनें लारिंगोलॉजी एंड वॉइस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्‍यक्ष

 

वाराणसी। हैदराबाद में आयोजित 6वीं एशिया पैसिफिक लारिंगोलॉजी एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस में लारिंगोलॉजी एंड वॉइस एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारणी घोषित की गई। जिसमें हैदराबाद के डॉ के मूर्ति के अगले अध्यक्ष और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के नाक कान गला विभाग के डॉ विश्वंभर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। कोलकाता के डॉ शांतनु पांजा को वर्तमान अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। पुणे के डॉ भौमिक को सचिव का पदभार मिला। डॉ सूमा मैथ्यू CMC Vellore से चीफ एडिटर का काम देखेंगी। यह संस्था आवाज एवं स्वास नली के क्षेत्र में काम करती है। अगले वर्ष इसका आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय में होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आलू के दाम गिरने पर किसानो को सब्सिडी देगी योगी सरकार

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने तथा बाजार में …