Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ “पोस्ट-ट्रुथ टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: रीथिंकिंग नॉलेज” विषय पर एक इंटरैक्टिव सेशन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग द्वारा 69वें प्री-दीक्षांत सप्ताह के अंतर्गत “पोस्ट-ट्रुथ टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: रीथिंकिंग नॉलेज” विषय पर एक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एम.ए. एवं पीएच.डी. कोर्सवर्क के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए समकालीन विषयों पर सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम की संयोजक विभागाध्यक्ष प्रो. नाज़नीन खान थीं तथा कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. परिधि किशोर, सहायक आचार्य, अंग्रेज़ी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ शिक्षकगण प्रो. आर. पी. सिंह, प्रो. एस. जी. पुरी, प्रो. आर. बी. शर्मा, प्रो. फातिमा रिज़वी, प्रो. एच. एन. प्रसाद, प्रो. मोहम्मद तारिक, प्रो. विनीत मैक्सवेल डेविड, डॉ. राज गौरव वर्मा तथा डॉ. ए. के. जैसवाल उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विद्वत्तापूर्ण विचारों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में शोध-पद्धति, आलोचनात्मक चिंतन तथा मानविकी विषयों में समकालीन ज्ञान-विमर्श की समझ को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू में नामवर सिंह की जन्मशती पर आयोजित होगा ‘नयी चाल की हिन्दी’ विषयक पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग और अंतर सांस्कृतिक अध्ययन केन्द्र के संयुक्त तत्त्वावधान …