Breaking News

गाजीपुर: पुलिस ने अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 मो0 अतहर मय हमराह का0 आलोक वर्मा व म0का0 मृणालिनी मिश्रा के साथ देखभाल क्षेत्र रवाना होकर मामूर थे की मुखबिर सूचना पर थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 363/2025 धारा-137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त रजनीश कुमार को सलामतपुर दुर्गा मंदिर के पास से हिरासत में लिया गया व अपह्ता को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रजनीश कुमार पुत्र तिलेश्वर राम नि0ग्राम सिधउत थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 25 वर्ष को थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय भेजा जा रहा है तथा पीडिता/ अपह्ता को मेडिकल व बयान अंतर्गत धारा 180 बीएनएसएस का दर्ज करने हेतु म0हे0का0 सुदामा देवी के सुपुर्द किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ “पोस्ट-ट्रुथ टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: रीथिंकिंग नॉलेज” विषय पर एक इंटरैक्टिव सेशन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग द्वारा 69वें प्री-दीक्षांत सप्ताह के …