Breaking News

गाजीपुर: पूर्व राज्‍यपाल कलराज मिश्र की पत्‍नी सत्यावती मिश्रा के निधन पर भाजपा ने व्यक्त की शोक संवेदना

गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यावती मिश्रा के निधन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर शोक सभा  कर गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि सत्यावती मिश्रा का निधन दुःखद और परिवार की अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि कलराज मिश्र जी के कठिन जीवन की सहयात्री सत्यावती मिश्रा का निधन दुःखद और परिवार के लिए पीड़ादायक है। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सत्यावती मिश्रा एक कुशल गृहणी थीं जिनका निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।शोक सभा के अंत में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर पूर्व विधायक कालीचरन राजभर ,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, सरोज मिश्रा,विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, साधना राय, किरन सिंह, सुधाकर कुशवाहा , गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट साक्षी अग्निहोत्री बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में प्राप्‍त किया प्रथम स्थान

लखनऊ। 64 यू.पी. बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का …