वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में मंगलवार को नेशनल इंजीनियर्स डे के अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से तकनीकी, रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) स्टूडेंट चैप्टर ने एआई एवं डेटा एनालिटिक्स क्लब के सहयोग से ऑनलाइन लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विभिन्न स्ट्रीम के प्रतिभागियों ने टेक्नोलॉजी और डेटा की भावना को दर्शाने वाले आकर्षक लोगो प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में अंश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीएसई विभाग में ही कोड-ए-थॉन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। एक घंटे के कोडिंग चैलेंज में 52 प्रतिभागियों ने अपनी लॉजिक एवं प्रोग्रामिंग स्किल का प्रदर्शन किया। इसमें प्रवीण कुमार ने प्रथम, त्रयंबक पांडे ने द्वितीय तथा आदित्य मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आईईईई स्टूडेंट ब्रांच अशोका की ओर से टेक्निकल क्विज आयोजित किया गया। वहीं बायोटेक विभाग में “बायोइंजीनियरिंग फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर” विषय पर पोस्टर प्रेजेंटेशन हुआ।इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में सर्किट सिमुलेशन कॉम्पिटिशन आयोजित हुई। इसमें समीर विश्वकर्मा विजेता, अनिकेत प्रथम रनरअप तथा दीपक वर्मा एवं राज गुप्ता द्वितीय रनरअप रहे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में “रिसर्च नेक्सस : कनेक्टिंग नॉलेज, इनोवेशन एंड सोसाइटी” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान हुआ। डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि आज अच्छे शोध कार्यों का अभाव है। तकनीकी शिक्षा के छात्रों को शोध पर ध्यान देना चाहिए, इससे अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने छात्रों से अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहकर कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया। डीन एकेडमिक डॉ. एस.के. शर्मा ने कहा कि एआई के दौर में प्रतिस्पर्धा कड़ी है और वही सर्वाइव करेगा जो परफेक्ट होगा।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (एम. विश्वेश्वरैया) के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम में डीन सीएसई डॉ. एल.एस. मौर्या, डॉ. राजीव यादव, इ. राजीव मिश्रा, इ. अभय मौर्या, डॉ. अनुजा सिंह, इ. पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….