Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90

गाजीपुर: गंगा में स्‍नान करते समय तीन बच्चियां डूबी, दो को नाविको ने बचाया, एक की तलाश जारी

गाज़ीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पलियां बुजुर्ग गंगा घाट पर रविवार सुबह स्नान के दौरान तीन बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगीं। इस दौरान नाव लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने दो बच्चियों को बचा लिया, जबकि करीब 10 वर्षीय शिवांजलि गंगा में लापता हो गई। समाचार लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी थी। पलियां बुजुर्ग गांव निवासी सुनील गोंड़ की पुत्री शिवांजलि अपने माता-पिता की तीन संतानों में दूसरे नंबर पर थी। परिजनों के अनुसार, वह बलिया जिले के भरौली स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। रविवार सुबह वह अपनी चचेरी बहन स्वरागिनी और फुफेरी बहन स्नेहा के साथ गंगा स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगीं। तभी मौके पर नाव लेकर पहुंचे श्रीनिवास चौधरी ने किसी तरह स्नेहा और स्वरागिनी को बचा लिया, लेकिन शिवांजलि गहरे पानी में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद तहसीलदार महेंद्र बहादुर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डालकर गंगा में शिवांजलि की तलाश शुरू की गई। तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

Image 1

Check Also

सैदपुर में ग्रापए की बैठक सम्पन्न,संगठन की मजबूती पर मंथन

गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर हाईवे स्थित तीखा पानी रेस्टोरेंट में शनिवार को ग्रामीण पत्रकार …