Breaking News

नंदगंज में नवरात्र के प्रथम दिन स्थापित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, गूंजे जयकारे

गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को नंदगंज क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विधि-विधान से पूजा-पाठ के बाद विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित किया गया। इसके साथ ही पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए कपाट खोल दिए गए। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।नंदगंज में थाना के बगल में, चोचकपुर मोड़, शादियाबाद मोड़, औद्योगिक आस्थान तथा पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना में जुटे रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना शुरू की।नवरात्र के दौरान सभी पूजा पंडालों में प्रतिदिन सुबह और शाम मां दुर्गा की आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के समय श्रद्धालु एकत्र होकर मां की स्तुति करेंगे। क्षेत्र में नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Image 1

Check Also

सत्यदेव कॉलेज गाजीपुर में 17 अक्टूबर को होगी अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का …