Breaking News

गाजीपुर: देवी भक्‍तों के लिए शारदीय नवरात्र में अग्रवाल स्‍वीट्स पेश कर रहा है फलाहार नवरात्रि स्‍पेशल थाली

गाजीपुर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध अग्रवाल स्‍वीट्स महुआबाग ने शारदीय नवरात्र में व्रती देवी भक्‍तों के फलाहार के लिए नवरात्रि स्‍पेशल थाली पेश किया है। अग्रवाल स्‍वीट्स के प्रबंध निदेशक रिंकू अग्रवाल ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि व्रती देवी भक्‍तों के लिए हमारे प्रतिष्‍ठान में शुद्ध गुणवत्‍तायुक्‍त फलाहारी स्‍पेशल थाली बनायी जा रही है। जिसमे पनीर पकौड़ा, फलाहार लस्‍सी, आलू मसाला चाट, साबूदाना आलू टिक्‍की, फलाहार पापड़ी चाट, फलाहार सब्‍जी पूड़ी व आलू की सब्‍जी नवरात्रि स्‍पेशल थाली में उपलब्‍ध रहेगा। यह मीनू 11 अक्‍टूबर से 19 अक्‍टूबर तक ही रहेगा। सभी व्‍यंजन 100 प्रतिशत शुद्ध देशी घी और शुद्ध फलाहार तरीके से बनाया जा रहा है। उन्‍होने बताया कि स्‍पेशल थाली के अलावा फलाहार मिठाई में छेना, रसगुल्‍ला, रस मलाई, राजभोग, दड़ी बड़ा, रस माधुरी, छेना रोल, चांद भोग, नारियल की बर्फी, खोया की बर्फी, काजू-बादाम की बर्फी, देवी भक्‍तों के लिए बनायी जा रही है। उन्‍होने बताया कि शुद्धता और गुणवत्‍तायुक्‍त प्रोडक्‍ट के लिए अग्रवाल स्‍वीट्स पूरे पूर्वांचल में प्रसिद्ध है। हर मिठाई और नवरात्र स्‍पेशल थाली कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही है।

Image 1

Check Also

सत्यदेव कॉलेज गाजीपुर में 17 अक्टूबर को होगी अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का …